जम्मू —कश्मीर में नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान, 24 विधानसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान – भारत केसरी टीवी

जम्मू —कश्मीर में नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान, 24 विधानसभा सीटों पर आज हो रहा मतदान

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया। सुबह नौ बजे के 11.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में बुधवार को 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल हैं।

Advertisement

सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ 14.83% मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पुलवामा में 9.18% वोट डाले गए। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

Advertisement

अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डाल सकेंगे। उनके लिए दिल्ली में 24 स्पेशल बूथ बनाए गए हैं।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर के लोग बेरोजगारी, आतंकवाद के खिलाफ वोट डालें। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- वोट डालते वक्त यह जरूर याद रखें कि जम्मू-कश्मीर को राज्य से UT बनाने का मजाक किसने किया।

Advertisement

अनंतनाग के रणबीर पोरा में स्थापित एक मतदान केंद्र पर मतदाता वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000