लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज – भारत केसरी टीवी

लंबाडग नदी बरोट में डाला गया 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज

मंडी, भारत केसरी टीवी 19 मार्च।

Advertisement

मात्स्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश मत्स्य मण्डल मण्डी द्वारा बुधवार को लंबाडग नदी बरोट में 15,000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का बीज सफलतापूर्वक डाला गया। इस अवसर पर जिला मण्डी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, उपमंडल अधिकारी पधर सुरजीत सिंह, बीडीओ पधर विनय चौहान, ग्राम पंचायत बरोट के प्रधान रमेश ठाकुर, एडीएफ मण्डी श्रीमती नीतू सिंह और मत्स्य अधिकारी विमल गुलेरिया इस अवसर पर उपसिथत रहे।

Advertisement


यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट सरकारी फार्म बरोट में उत्पादित की गई थीं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके माध्यम से स्थानीय एंग्लर्स की आय में वृद्धि करना और नदीय ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने इस दौरान सरकारी ट्राउट फार्म बरोट का भी भ्रमण किया और फार्म पर चल रही ट्राउट मत्स्य पालन गतिविधियों का जायजा लिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000