परिवर्तन सृष्टि का नियम है। 3 घंटे की बजट प्रस्तावना में यही महत्वपूर्ण। विवेक शर्मा फ्री बि से प्रभावित कांग्रेस का तीसरा बजट । – भारत केसरी टीवी

परिवर्तन सृष्टि का नियम है। 3 घंटे की बजट प्रस्तावना में यही महत्वपूर्ण। विवेक शर्मा फ्री बि से प्रभावित कांग्रेस का तीसरा बजट ।

सोलन: ब्यूरो सुभाष शर्मा 17/03/25

Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 3 घंटे की प्रस्तावना में प्रस्तुत बजट फ्री बि से प्रभावित दिखा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादों में जनप्रतिनिधियों को तो आर्थिक सशक्त किया लेकिन आवाकाडो, केवी, फूल उत्पादक ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी उत्पादकों को, ग्रामीण क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म चलाने वालों को, इंनडोर मशरूम और केसर उत्पादकों को सरकार भूल गई
जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था में केवल राष्ट्रीय स्तर पर नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर उपलब्ध करवाने की क्षमता रखते हैं।
सरकार के बजट में बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं था।
स्थानीय व्यापारी जिन्हें ट्रेडर्स कहा जाता है उनके लिए कुछ नहीं है।
उद्योगों में उद्योगपतियों के लिए केवल एक उद्योग बोर्ड बनाने से अतिरिक्त और कुछ नहीं था जो एक और भ्रष्टाचार का अड्डा या सुविधा शुल्क केंद्र के रूप में विकसित होगा।
प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई योजना नहीं है।
टूरिज्म को बढ़ावा देने का आश्वासन देते समय मुख्यमंत्री रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करना भूल गए।
शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां बताते हुए संस्थान बन्द का आंकड़ा 400 से अधिक बताया है और प्रजनन की अनुपात में प्रदेश की जनसंख्या में कमी बताई है। जो मुख्यमंत्री का तथ्यों से अज्ञानता को प्रकाशित करना है । प्रदेश से बेरोजगारी के कारण लोग प्रदेश से बाहर परिवार सहित माइग्रेट हो रहे हैं सत्य यह है।
लेकिन इस बात की खुशी है की गांधी परिवार से आप बाहर निकाल कर आचार्य चरक वैलनेस सेंटर का नाम उन्होंने लिया उसके लिए धन्यवाद।
केंद्र की योजनाओं का कांग्रेसी करण करके प्रत्येक योजना में स्वर्गीय इंदिरा का नाम जोड़ना कितना तर्क संगत है।
प्रति व्यक्ति 2,57,000 आय होना और 9.6% की वृद्धि केवल सरकारी कर्मचारियों की आय के साथ प्रस्तावित होती है अन्यथा अगर जनसंख्या अनुपात के साथ जोड़ा जाए तो बेरोजगारी का आंकड़ा भी लगभग वर्ष के अंत तक 9% होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने अपने अंतिम वाक्य में कहा है कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है और यह तय है की 15 मेई तक प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल जाएगा।
अब जो अगला आएगा वह वादे निभाएगा।।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000