बद्दी: धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज – भारत केसरी टीवी

बद्दी: धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

सोलन भारत केसरी टीवी

Advertisement

बद्दी जिले के महिला थाना में एक युवती ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि नालागढ़ के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती की और फिर दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं।

Advertisement

युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने लगभग दो साल तक उसे किराए के मकान में रखा, जहां वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो युवक ने उसे बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और किसी अन्य धर्म से ताल्लुक रखता है। इस खुलासे के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की।

Advertisement

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात महिला थाना में मामला दर्ज किया गया। रविवार को युवती का मेडिकल करवाया गया और जांच अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए।

Advertisement

सोमवार को युवती को अदालत में बयान दर्ज करवाने के लिए पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 20 तारीख को बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000