हिमाचल में चिट्टा तस्करी पर बड़ा खुलासा, पुलिस और नेता भी शक के घेरे में – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में चिट्टा तस्करी पर बड़ा खुलासा, पुलिस और नेता भी शक के घेरे में

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है। अब इस काले कारोबार में पुलिसकर्मियों और नेताओं की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। पुलिस विभाग ने 60 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, हालांकि यह कहना मुश्किल है कि ये सभी सीधे तौर पर तस्करी में शामिल हैं।

Advertisement

शिकायतों के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी की। जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों और नेताओं पर भी संदेह जताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की रेड से पहले ही तस्करों को इसकी भनक लग गई थी, जिससे वे सतर्क हो गए और कार्रवाई से बच निकले।

Advertisement

रेड के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई, लेकिन एसटीएफ के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा। हालांकि, कई मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि क्या पुलिसकर्मियों की मिलीभगत तस्करों के साथ है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में फिर से छापेमारी की जा सकती है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यह कार्रवाई जारी रह सकती है।

Advertisement

#HimachalNews #DrugTrafficking #PoliceRaid #CrimeReport #BreakingNews #HimachalPolice #STFAction #ChittaMafia #HimachalUpdates #CrimeInvestigation

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000