सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

सोलन मदन शर्मा 27.01.2025

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में वित्त वर्ष 2024-25 में सड़क दुर्घटनाओं के स्तर में 02 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मनमोहन शर्मा आज यहां सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आना सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है। उन्होंने शिक्षा विभाग को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक करने तथा स्कूली बच्चों द्वारा इस सम्बन्ध में जागरूकता रैलियां निकालने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, गति दर्शाने वाले सूचना पट्ट तथा मोड़ों पर चेतावनी पट्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उचित सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि चालकों एवं अन्य को इस दिशा में जानकारी मिल सके।

उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग को 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों द्वारा वाहन चालन का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण चालकों द्वारा मदिरा सेवन भी है। इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस विभाग एलको सैंसर का अधिक प्रयोग करे।

मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्कूली बसों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी वर्ष के लिए सड़क सुरक्षा की योजना बनाकर समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए ताकि बजट का उचित प्रावधान किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सड़क सुरक्षा पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 66 लाख रुपए, शिक्षा विभाग द्वारा 14.40 लाख रुपए तथा हिमाचल पथ परिवहन विभाग द्वारा लगभग 08 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मनमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेन्द्र ठाकुर ने बैठक में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विभाग द्वारा अपनाए जा रहे उपायों और अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता रवि भट्टी, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण के अलोक शरण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में संलग्न ऐरिफ कम्पनी के अविनाश दुबे एवं सुशील अरोड़ा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000