मंडी सिया हत्याकांड: आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, रिमांड पर पुलिस की नजर – भारत केसरी टीवी

मंडी सिया हत्याकांड: आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, रिमांड पर पुलिस की नजर

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

 

 

मंडी जिले के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुई 19 वर्षीय युवती सिया की हत्या मामले में 3 दिन बीत जाने के बाद भी मामले की परतें पूरी तरह नहीं खुल पाई हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद मुख्य आरोपी विकास लगातार चुप्पी साधे हुए है, जिसके कारण हत्या के असली कारणों से पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद से आरोपी विकास की शारीरिक और मानसिक स्थिति स्थिर नहीं थी। इसके चलते उसे मैडीकल कालेज नेरचौक ले जाया गया था।

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से जांच टीम अभी तक उससे गहनता से पूछताछ नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपी को आज वीरवार को सरकाघाट न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य आरोपी का रिमांड हासिल करना है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा थी, एकतरफा सनक थी या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है।

पुलिस ने पूरी की पूरे रास्ते की मैपिंग

मंडी पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया है। पुलिस ने उस पूरे रास्ते (रूट) की मैपिंग कर ली है, जिससे आरोपी वारदात वाले दिन गांव में आया था और हत्या के बाद फरार हुआ था। घटनास्थल के पास स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है, जिससे आरोपी की आवाजाही की स्पष्ट पुष्टि हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000