मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, बड़ी लापरवाही आई सामने मिड डे मील वर्कर को एक महीने का दिया निलंबन का नोटिस – भारत केसरी टीवी

मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, बड़ी लापरवाही आई सामने मिड डे मील वर्कर को एक महीने का दिया निलंबन का नोटिस

सोलन/अर्की। मदन शर्मा 17 दिसंबर

Advertisement

जिले के अर्की शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय जयालंग में मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई, जब बच्चों को दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था। पंक्ति में तीसरे नंबर पर बैठे एक बच्चे की थाली में दाल के साथ मरी हुई छिपकली देखी गई। बच्चे ने तुरंत इस बात की जानकारी शिक्षकों को दी।

Advertisement

जैसे ही यह मामला विद्यालय प्रबंधन के ध्यान में आया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सारा भोजन बाहर फेंक दिया और बच्चों के लिए नया मिड-डे मील तैयार करवाया।

Advertisement

हालांकि, यह गंभीर मामला सप्ताहांत की छुट्टियों के चलते स्थगित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। मामला गंभीर होने पर इसे प्रारंभिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट किया गया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एमडीएम नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में मिड-डे मील वर्कर की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद एमडीएम वर्कर को एक महीने के लिए निलंबन का नोटिस जारी किया गया है।

Advertisement

इस घटना की रिपोर्ट तैयार कर जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को सौंप दी जाएगी। नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000