राज्यपाल ने अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का किया विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों भगवान श्री परशुराम और श्री यमुना का किया विमोचन । – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का किया विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों भगवान श्री परशुराम और श्री यमुना का किया विमोचन ।

शिमला मदन शर्मा 10 मई, 2024

Advertisement

राज्यपाल ने अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का किया विमोचन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों भगवान श्री परशुराम और श्री यमुना का विमोचन किया। राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये धार्मिक पुस्तकें पाठकों के लिए ज्ञान का खजाना हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम पुस्तक में लेखक ने रामायण, महाभारत और पुराणों का संदर्भ देते हुए भगवान श्री परशुराम के विभिन्न अवतारों का प्रकाशन किया है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी तीर्थ की महिमा, कुरुक्षेत्र और राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद सहित विभिन्न विषयों को बड़ी श्रद्धा के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री यमुना नामक दूसरी पुस्तक में लेखक ने विभिन्न संदर्भों का हवाला देते हुए यमुना को नदी के रूप में नहीं बल्कि मां के रूप में प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में भी अपना प्रयास जारी रखने को कहा। अश्विनी वर्मा ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इन पुस्तकों के प्रकाशन के लिए अपने शोध कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000