हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठिठुरी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ों पर कई सालों बाद दिसंबर में जल्दी शुरू हुई बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं और दूसरी तरफ दिल्ली समेत मैदानी इलाकों का तापमान भी गिर गया।सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 21.6 दर्ज किया गया है, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारतीय मौसम विभाग ने बर्फबारी को देखते हुए सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई प्रदेशों में मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के इलाकों में बर्फबारी से तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ।

Advertisement

सोनमर्ग में तापमान माइनस 9.7 और गुलमर्ग का तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे यहां विकास कार्य रोक दिए गए हैं। दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में बारिश की संभावना है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000