तवी-गरोग सड़क को वन विभाग की मंजूरी, जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा : विक्रमादित्य सिंह – भारत केसरी टीवी

तवी-गरोग सड़क को वन विभाग की मंजूरी, जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा : विक्रमादित्य सिंह

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*तवी-गरोग सडक़ को वन विभाग से मंजूरी, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, जनता को जल्द मिलेगी सुविधा*

 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि तवी-गरोग सडक़ मार्ग के लिए एफसीए, वन संरक्षण अधिनियम, की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह परियोजना लंबे समय से प्राथमिकता में शामिल थी और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को उन्होंने निवास स्थान होली लॉज में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उनकी जन-समस्याओं और शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना गया। इस दौरान लोगों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दे और मांगें रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने लोगों को जन-समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तवी-गरोग मार्ग निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं क्षेत्र के आर्थिक विकास और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का सदैव प्रयास रहता है कि जनता की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचे और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000