पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट हाईवे को मंजूरी, 1 घंटे का सफर 20 मिनट में होगा – भारत केसरी टीवी

पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट हाईवे को मंजूरी, 1 घंटे का सफर 20 मिनट में होगा

चंडीगढ़। पंजाब में ग्रीनफील्ड पठानकोट लिंक रोड के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 666.81 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए है। यह सड़क एनएच-44 पर स्थित तलवाड़ा जट्टां गांव को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर स्थित गोबिंदसर गांव से जोड़ेगी।

Advertisement

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमने हाईवे के लिए राशि मंजूर कर दी है। इस हाईवे के बनने के बाद एक घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। साथ ही पठानकोट के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

Advertisement

बता दें कि पठानकोट लिंक रोड 4/6 लेन का होगा। यह एनएच-44 (दिल्ली-श्रीनगर), एनएच-54 (अमृतसर-पठानकोट) और जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 14) के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में काम करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा।

Advertisement

साथ ही मौजूदा रूट को 53 किलोमीटर से 37 किलोमीटर तक सुव्यवस्थित करने से लिंक रोड के जरिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। जो पीक ऑवर्स के दौरान 1 घंटे 40 मिनट से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा। जोकि लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगा और भीड़ भाड़ से भी निजात मिलेगी

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000