ब्रेकिंग न्यूज : पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने गए पड़ोसी की पति ने सिर पर रॉड मारकर कर दी हत्या – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने गए पड़ोसी की पति ने सिर पर रॉड मारकर कर दी हत्या

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रण सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

पत्नी से झगड़ा कर रहे आरोपी धीरेंद्र कुमार ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया और उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। परिवार वाले घायल रण सिंह को पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

रण सिंह परिवार के साथ गली नंबर 8, मुकुंदपुर इलाके में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को पुलिस को मुकुंदपुर इलाके में झगड़े के दौरान एक शख्स के सिर पर रॉड मारने और छत से धक्का देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मुकुंदपुर बी ब्लॉक के गली नंबर आठ में पहुंची।

Advertisement

घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि घायल रण सिंह को उनके परिवार वाले बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने रण सिंह को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

पूछताछ करने पर पता चला कि धीरज अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और पड़ोसियों को गाली दे रहा था। पड़ोसी रण सिंह ने गाली-गलौज का विरोध किया और आरोपी के घर गए, जहां आरोपी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें पहली मंजिल से धक्का दे दिया। रण सिंह पहली मंजिल से नीचे गिरकर बेहोश हो गए।

परिवार वाले उन्हें तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000