Una: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा, लंबी कतार से मिलेगी निजात – भारत केसरी टीवी

Una: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डिजिटल माध्यम से पर्ची की बड़ी सुविधा, लंबी कतार से मिलेगी निजात

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों और उनके तीमारदारों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने जानकारी दी कि अस्पताल प्रबंधन ने पर्ची बनाने की प्रक्रिया को सरल और तेज करने के उद्देश्य से आभा मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की है। इस ऐप के माध्यम से मरीज महज एक मिनट में पर्ची बना सकते हैं। अस्पताल के आईटी कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम मरीजों को इस ऐप का उपयोग करने के तरीके के बारे में जागरूक कर रही है।

पर्ची बनाने की प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि ऊना अस्पताल आने वाले मरीजों को अपने एंड्रॉयड या एप्पल मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर अपने मोबाइल नंबर या आभा नंबर से लॉगिन करने पर यह सक्रिय हो जाएगा। अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगाए गए स्कैन कोड को एप से स्कैन करने पर एक टोकन नंबर जनरेट होगा।

इस टोकन नंबर को पर्ची काउंटर के कर्मचारी को देना होगा और यह बताना होगा कि जांच किस विभाग में करवानी है। कर्मचारी एक मिनट के भीतर पर्ची बनाकर मरीज को दे देगा, इस तरह पर्ची बनाने की प्रक्रिया सुगम और तीव्र होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000