एनएसजी जवान की गोली लगने से दिल्ली में मौत, 19 को होनी थी शादी – भारत केसरी टीवी

एनएसजी जवान की गोली लगने से दिल्ली में मौत, 19 को होनी थी शादी

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तैनात उत्तराखंड के NSG कमांडो की गोली लगने से मोत हो गई है। हवान का विवाह 19 नवंबर को तय था, लेकिन विवाह बंधन में बंधने से आठ दिन पूर्व ही उसके मौत की खबर आ गई।

Advertisement

जवान का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात तक उसके गांव पहुंचेगा। जहां अगले दिन उसके अंतिम संस्कार की योजना बनाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह भंडारी पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे।

Advertisement

नरेंद्र के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं 2 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था। नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही खेती बाड़ी करते हें। जबकि उनके मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का उक्त दुखद समाचार सुनते ही रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार की शाम दिल्ली में ही फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से सम्भवतः उनकी मौत हुई है।

Advertisement

नरेंद्र वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे इससे पूर्व वह कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में होनी थी। उनकी शादी लोहाघाट निवासी युवती से तय हुई थी जिसके कार्ड भी बंट चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000