बद्दी में लोगों को भारी ब्याज का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

बद्दी में लोगों को भारी ब्याज का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लोगों को ज्यादा पैसों के बदले ब्याज का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये लेकर चंपत हुए आरोपियों में आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Advertisement

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि एक पुराने केस में पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिए जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2021 को थाना बद्दी में बद्दी के धरमपुर निवासी महिला शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अराइज इंडिया ज्वैलरियल प्रा. लिमिटड के निदेशक और जोनल मैनेजर ने सन 2016 में बद्दी में अपनी शाखा खोली। उन्होंने शिकायतकर्ता व आम जनता को निवेश के बदले भारी ब्याज का आश्वासन देकर स्थानीय निवासियों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी से ऐंठ लिए।

Advertisement

इस तहरीर के आधार पर पुलिस थाना बद्दी में मुकदमा दर्ज करके मामला पंजीकृत कर लिया। तुरंत ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें कल 14 अक्टूबर को दूसरा आरोपी यूपी के आजमगढ़ निवासी 42 वर्षीय सुभाष चन्द यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000