केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक – भारत केसरी टीवी

केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

देहरादून। आखिरकार प्रदेश कांग्रेस ने केदारनाथ सीट पर विधानसभा उप चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश पर पीसीसी अध्यक्ष की ओर से खटीमा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक बिरेन्द्र जाति को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

केदारनाथ सीट पर शीघ्र ही उपचुनाव होना है। ऐसे में सत्ताधारी दल की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ ही मंत्रियों तक को मोर्चे पर उतारा गया है। वहीं इस मामले कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही थी। अब पार्टी ने अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। दो युवा नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

 

Advertisement

दोनों नेता शीघ्र केदारनाथ विधानसभा पहुंचकर जिला ब्लॉक, नगर अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए सभी से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए ब्लाक, नगर कांग्रेस के प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। प्रभारियों को तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाकर शीध्र ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रभारियों की रिपोर्ट पर प्रत्येक मंडल में एक मंडलम प्रभारी की नियुक्त की जाएगी। जो प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से संवाद कर भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000