ब्रेकिंग न्यूज: नाबालिक के साथ चाचा की मदद से होटल में दरिंदगी, गुरुग्राम की लड़की का हरिद्वार में गैंगरेप

हरिद्वार। गुरुग्राम की किशोरी से हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को बेहोशी की दवाई देकर दुष्कर्म किया गया। किशोरी की चाची उसे यहां बेटे की पूजा कराने के बहाने लेकर आई थी। जिसके बाद उसके ही परिचितों से होटल में दुष्कर्म करवाया। गुड़गांव के पालम विहार थाने से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चाचाी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, पालम विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बीती 12 अगस्त को वह अपने चाचा-चाची के पास रहने गुड़गांव आई थीं। सितंबर 2023 में चाची उसे हरिद्वार में बेटे के नाम से पूजा करवाने की बात कही। नौ सितंबर बस में बैठते ही चाची राम किशोर नाम के व्यक्ति से मिली। हरिद्वार पहुंचने पर एक होटल में दो कमरे बुक किए गये। यहां पहुंचने पर चाची का ही एक परिचित युवक मिला। चाची ने उसे भी साथ ही रहने के लिए कहा. आरोप है कि उल्टी होने पर उसे दवाई दी गई। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई।

Advertisement

आरोप है कि जब होश आया तो उसके पास में परिचित युवक लेटा हुआ था। उसने गलत काम करने का विरोध किया। जिसके बाद युवक ने कहा चाची के कहने पर ये सब हो रहा है। चाची ने किसी को कुछ भी बताने से मना किया है। आरोप है कि फिर से दवाई खिलाकर रामकिशोर ने भी उससे दुष्कर्म किया।

Advertisement

आरोप है कि हरिद्वार से वापस जाने के बाद किसी न किसी बहाने से उसकी चाची उसे रामकिशोर के पास भेजती थी। नवंबर में उसे सामान देने के बहाने भेजा, जहां रामकिशोर ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने चाचा के बच्चों को जानकारी दी। तब परिवार को इसका पता चला। इसके बाद पूरे परिवार को मरवाने की धमकी दी गई। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000