नालागढ़ ब्रेकिंग : पंखे के कुंडे से लटका मिला प्रवासी श्रमिक – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ ब्रेकिंग : पंखे के कुंडे से लटका मिला प्रवासी श्रमिक

नालागढ़। उप मंडल नालागढ़ के तहत भरतगढ़ मार्ग पर स्थित ढाणा गांव में एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा सुसाइड का मामला सामने आया है। 40 वर्षीय सोनू नामक प्रवासी व्यक्ति का शव उसी के कमरे में पंखे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही दभोटा पुलिस चौकी से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मृतक की पहचान यूपी के बिजनौर निवासी सोनू के रूप में हुई है। मृतक सोनू अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों और एक बेटा छोड़ गया है।
इस बारे में जब हमने मृतक के रिश्तेदार से बातचीत की तो उसका कहना है कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था और अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहता था। उसका शव सुबह-सुबह पंखे से लटका मिला है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ के सिविल स्थल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000