साइबर ठगों से सावधान: अब क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – भारत केसरी टीवी

साइबर ठगों से सावधान: अब क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन प्रदेश के लोग इन साइबरों ठगों के शिकंजे में फंस कर अपनी पूंजी को गंवा रहे हैं। वहीं, अब साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाल लिया है. साइबर ठग अब व्हाट्सएप, मेसेज और मोबाइल पर कॉल के जरिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं। शातिर खुद को निजी बैंक का कर्माचारी बातकर लोगों को ठग रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस ने इन शातिरों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Advertisement

डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने बताया, “क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने को लेकर हिमाचल में भी लोगों को फोन आ रहे हैं। साइबर शातिर आम लोगों को जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं. लोन, बिजली बिल, फास्ट टैग के अलावा अब साइबर ठग क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहे हैं।”

Advertisement

डीआईजी साइबर क्राइम ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आ रहे मामलों के चलते साइबर पुलिस ने हिमाचल की जनता को अलर्ट किया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक कई लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने को लेकर फोन आ चुके हैं. शातिर ठग सबसे पहले व्हाट्सएप, मेसेज या मोबाइल पर कॉल करके खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देते हैं। उसके बाद शातिरों द्वारा लोगों को अपने विश्वास में लिया जाता है और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है।

Advertisement

OTP और निजी जानकारी ने करें साझा
साइबर विभाग के डीआईजी मोहित चावला ने बताया, वहीं, व्यक्ति द्वारा ओटीपी शेयर करते ही उसके क्रेडिट कार्ड का सारा विवरण शातिर प्राप्त कर लेते हैं और कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाल लिया जाता है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा हर दिन लोगों को अपने झांसे में फसाने के तरीके ढूंढे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को जागरुक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी से भी अपना ओटीपी नंबर को शेयर न करें। इसके अलावा अपने बैंक खाते सहित निजी जानकारी किसी से भी सांझा न करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तुंरत मामले की शिकायत 1930 पर दर्ज करे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000