दिल्ली ब्रेकिंग: अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए दो हमलावर; CCTV खंगाल रही पुलिस – भारत केसरी टीवी

दिल्ली ब्रेकिंग: अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए दो हमलावर; CCTV खंगाल रही पुलिस

दिल्ली। कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर को गोली मार दी।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि बुधवार देर रात करीब एक बजे 16 से 17 साल की उम्र के दो लड़के अस्पताल में में आए थे। उनमें से एक ने अपने घायल पैर की पट्टी बदलने के लिए कहा। इस लड़के की पट्टी भी पिछली रात उसी अस्पताल में की गई थी। एमडी कामिल द्वारा पट्टी बांधने के बाद दोनों दवा लेने के लिए यूनानी चिकित्सक (बीयूएमएस) जावेद अख्तर के केबिन में गए।

Advertisement

कुछ समय बाद रात की नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और एमडी कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी। गजाला परवीन जावेद अख्तर के केबिन की ओर गईं और उन्हें खून से लथपथ पाया, उनके सिर के बाएं हिस्से से खून बह रहा था। कथित तौर पर दोनों लड़के पिछली रात भी अस्पताल आए थे और पट्टी बांधकर वापस चले गए थे। प्रथम दृष्टया यह लक्षित हत्या का मामला लगता है, क्योंकि यह बिना उकसावे के किया गया है और हमलावरों ने पिछली रात ही रेकी कर ली थी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000