जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – डॉ. शांडिल – भारत केसरी टीवी

जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – डॉ. शांडिल

सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कुमारहट्टी स्थित महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय में तीन आधुनिक टेस्ला एम.आर.आई. मशीन का लोकार्पण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जा रहा है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एम.एम.यू. में आधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन स्थापित होने से रोगियों को सुविधा होगी और गंभीर बीमारियों का समयबद्ध निदान सुनिश्चित होगा।

Advertisement

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने आशा जताई कि एम.एम.यू. क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार सुविधा देने के प्रदेश सरकार के निर्णय में सहायक सिद्ध होगा। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी के रजिस्ट्रार अजय सिंगल, एम.एम.यू. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि चंद शर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. जे.एस. संधू, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. जसवीर कौर, एम.एस. कॉलेज से डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा, हिमाचल प्रदेश प्रथम कन्या बटालियन एन.सी.सी. सोलन के आदेशक कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश कांग्रेस समिति अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक मैसी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा एम.एम.यू. के चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000