हमीरपुर ब्रेकिंग: आतंकियों के साथ एनकाउंटर में हिमाचल का लाल शहीद, डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर ब्रेकिंग: आतंकियों के साथ एनकाउंटर में हिमाचल का लाल शहीद, डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

हमीरपुर। वीरों की भूमि कहे जाने वाले हिमाचल का एक और सपूत आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हो गया। शहीद अरविंद सिंह हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद नादौन में उनके पैतृक गांव हथोल में मातम का माहौल पसरा हुआ है। बेटे के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से मां बेसुध है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद का डेढ़ साल का एक बेटा भी है, जिसे पिता के दुनिया से चले जाने तक का आभास भी नहीं है। परिजन और गांव के लोग नम आंखों के साथ शहीद जवान की पार्थिव देह का इंतजार कर रहे हैं। शहीद अरविंद सिंह के छोटे भाई भी भारतीय सेना में ही सेवाएं दे रहे हैं, जैसे ही भाई की शहादत की खबर मिली वह तुरंत घर पहुंच गए। शहीद के दादा भी भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। अरविंद के पिता राजिंद्र सिंह ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने शाम तक बेटे की पार्थिव देह घर तक पहुंचने की बात कही है।

Advertisement

वहीं, इस हिमाचल के लाल की शहादत पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन, कांगू के हथोल गांव निवासी वीर जवान अरविंद सिंह जी की शहादत का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। आपकी अमर शहादत को यह देश कभी नहीं भूल पाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।’

Advertisement

नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। फायरिंग के बीच ऑपरेशन जारी है। किश्तवाड़ के छातरू में शुक्रवार को 2 जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कॉर्प्स के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। साथ ही इस मुठभेड में 2 और जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पिंगनल दुगड्डा के जंगलों में छिपे तीन से चार आतंकियों को घेरा हुआ है।’

Advertisement

मुठभेड़ शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे शुरू हुई थी। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ था। सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां बरसाई थीं। सेना और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ किश्तवाड़ में स्थित छातरू नाम के क्षेत्र में हुई है। ये जगह डोडा के एकदम करीब है। यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर आज पीएम मोदी की जनसभा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000