ब्रेकिंग न्यूज: 1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बहनों सहित तीन की मौत – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: 1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बहनों सहित तीन की मौत

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में दो बहनें थीं। हादसा कैसा हुआ, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कार बालीचौकी से कांढा की तरफ जा रही थी। शाहडी देवी और कांता ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली।

Advertisement

कार सवार जब कांढा के पास पहुंचे तो चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में शाहडी देवी और रीत राम निवासी भाटलुधार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहडी की बहन कांता देवी निवासी शेगली बालीचौकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। चालक डाबे राम निवासी भनवास घायल है और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती है। एसएचओ रजत राणा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीएम मोहन शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 और घायल को 10 हजार रुपये की सहायता दे दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000