ब्रेकिंग न्यूज: स्कूल में मासूम बच्ची से गैंगरेप की कोशिश, पकड़े गए तीन छात्र, प्रिंसिपल सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: स्कूल में मासूम बच्ची से गैंगरेप की कोशिश, पकड़े गए तीन छात्र, प्रिंसिपल सस्पेंड

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक स्कूल में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को पकड़ लिया है। तीनों छात्र नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने सबसे छोटे छह साल के आरोपी को रिहा करते हुए दो अन्य को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इसे कानूनी तौर पर बलात्कार के प्रयास का मामला कहा जाएगा। उधर, शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित करते हुए प्रिंसिपल का तबादला कर दिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ये वारदात 3 सितंबर को एक प्राथमिक विद्यालय में हुई। एक महिला हमेशा की तरह सुबह करीब 8 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर चली आई थी। लेकिन दो-तीन घंटे बाद ही बच्ची रोती हुई घर आ गई। महिला ने बताया कि जब उसने पूछा तो बच्ची ने बताया कि कुछ लड़कों ने स्कूल में उसके साथ मारपीट की है। उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द भी हो रहा था। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

शिकायत में कहा गया कि उसकी बेटी के स्कूल के 6 से 11 साल की उम्र के तीन छात्रों ने मारपीट करते हुए बलात्कार का प्रयास किया है। उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक (शहर) मनोज कत्याल ने कहा कि कानूनी तौर पर इसे बलात्कार का प्रयास कहा जाएगा। इस मामले तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन छह साल के एक बच्चे को घर भेज दिया गया। 10 और 11.5 साल की उम्र के दो अन्य लड़कों को रिमांड होम भेजा गया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000