भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 5 मंत्री आदिवासी : कश्यप – भारत केसरी टीवी

भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 5 मंत्री आदिवासी : कश्यप

नहान/सोलन, मदन शर्मा 8 सप्तम्बर

Advertisement

खेलने-कूदने का लो संकल्प, स्वस्थ्य रहने का है यही विकल्प यह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिलाई विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत “लाधी महोत्सव” नवयुवक मंडल नैनिधार द्वारा आयोजित खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा। कश्यप ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने का कार्य किया।

Advertisement

उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब को समर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। 2014 से पूर्व संविधान दिवस नहीं मनाया जाता था, कांग्रेस की दलितों के प्रति कोई आस्था नहीं थी। दलितों के वोटबैंक की राजनीति तो की जाती थी लेकिन उनकी चिंता नहीं की जाती थी, उनकी चिंता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मभूमि पर एक बड़ा मेमोरियल बनाया गया, लंदन में जहां उनकी शिक्षा हुई थी उस भूमि को खरीद कर भारत सरकार ने उसे शिक्षा भूमि बनाया और इसी तरह से नागपुर में दीक्षा भूमि बनाई और दिल्ली में महापरिनिर्वाण भूमि बनाई गई। इसी तरह मुंबई में भी चैतन्य भूमि बनाकर बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया गया।

Advertisement

सुरेश कश्यप ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल जी की भाजपा सरकार में ही लोकसभा का पहला दलित अध्यक्ष बनाया गया। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी भाई हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 4 करोड़ घरों में 1 करोड़ 77 लाख घर दलित भाइयों को मिले हैं। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के सबसे अधिक लाभार्थी दलित भाई-बहन ही हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000