सोलन न्यूज : बसपा ने आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : बसपा ने आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

सोलन। बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण पर 1 अगस्त 2024 को वर्गीकरण पर दिए गए आदेश के विरोध में जिलास्तरीय शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया ।

Advertisement

बहुजन समाज पार्टी जिला सोलन की कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर के साथ डीसी कार्यालय सोलन पहुंची और जिला उपायुक्त मनेाहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण के मामले पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस फैसले के विरोध में 4 अगस्त और 10 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस करके खुला विरोध करते हुए कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया फैसला देश के तमाम अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के लिए आपातकाल के समान है।

Advertisement

समय-समय पर इस वर्ग के हितों के साथ कुठाराघात होता आया है। आजादी के 75 साल बाद भी दलित समाज के साथ जातिगत आधार पर भेदभाव समाप्त नहीं हुआ है।

Advertisement

इस ज्ञापन में राष्ट्रपति में विनम्र अनुरोध किया गया है कि आप सरकार को निर्देशित करें कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी बनाएं व आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालकर अनुसूचित जाति और जनजाति के हितों को सुरक्षित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000