MDM वर्करों की बैठक में 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान – भारत केसरी टीवी

MDM वर्करों की बैठक में 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन, 8 अगस्त 2026

Advertisement

: आज सोलन जिला MDM वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रीता शर्मा ने की। बैठक में CITU जिला महासचिव मोहित वर्मा ने भाग लिया। बैठक का एजेंडा MDM वर्कर यूनियन की जिला महासचिव सपना ने रखा।

सपना ने कहा कि MDM वर्कर सरकार की नीतियों के कारण लगातार परेशान हैं। उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता, छुट्टियों की सुविधा नहीं मिलती और लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि MDM वर्करों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देकर उन्हें सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं दी जानी चाहिए।

CITU जिला महासचिव मोहित वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियां लगातार मजदूरों और गरीब जनता के हितों के खिलाफ जा रही हैं। चार श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है और उद्योगपतियों को असीमित मुनाफा कमाने का रास्ता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, छात्र और आम जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।

मोहित वर्मा ने कहा कि 10 अगस्त 2026 को देशभर में किसान-मजदूर जेल भरो आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने MDM वर्करों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में संगठन का मजबूत निर्माण करना आज समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मजदूर-किसान एकता के संघर्ष को मजबूत करते हुए सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुख्य मांगें:

MDM वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करो।

सम्मानजनक वेतन, ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल सुविधा व पेंशन सुनिश्चित करो।

44 श्रम कानून बहाल करो।

मनरेगा को बहाल करो और रोजगार की गारंटी दो।

न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करो।

मुक्त व्यापार समझौते (FTA) रद्द करो।

पूरे जिले में MDM वर्करों का मजबूत संगठन खड़ा करो।

बैठक में इंद्र ,किरण , महेंद्र,रीता विमला आदि ने बैठक में हिस्सा लिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000