कांगड़ा न्यूज: सज गया श्री बृजराज स्वामी मंदिर, यहां कान्हा संग विराजमान हैं मीरा – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा न्यूज: सज गया श्री बृजराज स्वामी मंदिर, यहां कान्हा संग विराजमान हैं मीरा

कांगड़ा। नूरपुर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन किला मैदान में स्थित भगवान श्री बृजराज स्वामी जी का मंदिर क्षेत्रवासियों की प्रमुख आस्था का केंद्र है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है यहां भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा नहीं, अपितु मीरा बाई की मूर्ति स्थापित है। राज्यस्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक मंदिर में रौनक देखते ही बनती है। पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

Advertisement

राजस्थानी शैली की काले संगमरमर से बनी श्रीकृष्ण और अष्टधातु से बनी मीरा की मूर्ति इस मंदिर में शोभायमान है। जो चितौड़गढ़ के राजा ने भेंट की थीं। वहीं, नूरपुर के समाजसेवी जीवन महाजन और गुलशन महाजन की ओर से पूरे नूरपुर शहर को चौगान से न्यजपुर तक लाइट लगवाकर सजाया जा रहा है। इसके साथ-साथ बाजार के मंदिरों में भी लाइटें लगाई जा रहीं हैं। गुलशन महाजन ने बताया कि वृंदावन की तरह नूरपुर को भी इस राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव पर चौगान से न्याजपुर तक लाइटें लगाकर सजाया जा रहा है।

Advertisement

सांस्कृतिक संध्या पर कलाकार मचाएंगे धमाल
26 अगस्त को पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड हॉरमनी ऑफ द पाइंस के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोग गायक ईशांत भारद्वाज और बॉलीवुड गायक डॉ. गगन सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000