89 जल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, घर-खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जलशक्ति विभाग ने जारी किए 49 करोड़ – भारत केसरी टीवी

89 जल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, घर-खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जलशक्ति विभाग ने जारी किए 49 करोड़

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हर घर और खेत तक जलापूर्ति करने की मुहिम में जल शक्ति विभाग राज्य में 89 योजनाओं को दस दिन में क्रियाशील कर देगा। विभाग ने निष्क्रिय पड़ी योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए पूरी रूपरेखा तय की है। 62 योजनाओं को चार माह में क्रियाशील करने का टारगेट रखा गया है। इसके तहत जून माह में 30, जुलाई 13, अगस्त 10 और सितंबर माह में नौ योजनाओं को क्रियाशील किया जाएगा। विभाग ने इसके अतिरिक्त लंबित योजनाओं को चालू करने के लिए विभाग द्वारा बिजली बोर्ड को 48.89 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सचिव डा. अभिषेक जैन ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।

जनता को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन ने पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य हर घर और खेत तक प्राथमिकता के आधार पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विभाग के सतत प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में 66.52 करोड़ रुपए व्यय कर 134 योजनाओं में बिजली आपूर्ति एवं उपकरणों संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य में लगभग 140 करोड़ रुपए व्यय कर 45 योजनाओं को क्रियाशील किया गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियाशील होने से प्रदेश की बड़ी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

अधिकारियों को दिशा-निर्देश

जल शक्ति विभाग के सचिव ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश राज्य बोर्ड के साथ निरंतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। हर 15 दिनों में विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000