कोलकाता कांड : आरजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भ्रष्टाचार के मामले में भी फंसे, भ्रष्टाचार मामले में 15 जगहों पर छापेमारी – भारत केसरी टीवी

कोलकाता कांड : आरजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भ्रष्टाचार के मामले में भी फंसे, भ्रष्टाचार मामले में 15 जगहों पर छापेमारी

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की सीबीआई जांच के बीच अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का मामला भी सामने आया है। शनिवार को ही इस मामले में भी सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है। इस बीच सीबीआई आज कोलकाता में छापे की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। कुल 15 जगहों पर छापे की कार्रवाई चल रही हैं। आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई ने डॉक्टर रेप मर्डर केस में भी संदीप घोष से पूछताछ की है।

Advertisement

संदीप घोष के घर के अलावा सीबीआई की एक टीम आर जी कर अस्पताल के फोरेंसिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर देबाशीष सोम के घर भी पहुंची है। देबाशीष सोम पूर्व प्राचार्य संदीप घोष का बेहद करीबी है। देबाशीष का घर कोलकाता के केष्टोपुर में है। आर जी कर अस्पताल में लग रहे भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम कोलकाता में आरोपी संदीप घोष, अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर देबाशीश और कई कनेक्टेड लोगों के यहां छापे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के यहां सीबीआई की टीम सुबह 06.45 पर पहुंची थी। काफी देर तक सीबीआई की टीम संदीप घोष के दरवाजे पर खड़ी रही। सुबह 8 बजे संदीप घोष ने दरवाजा खोला। आरजी कर अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में कार्यरत देबाशीष सोम के बेलाघाटा स्थित घर पर भी सीबीआई छापे की कार्रवाई कर रही है। वहीं हावड़ा डिस्ट्रिक्ट के हटगाचा में भी पूर्व सुप्रिटेंडेंट संजय वशिष्ठ और मेडिकल सप्लायर बिपलब सिंह के यहां सीबीआई का छापा पड़ा है।

Advertisement

इस बीच पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फोरम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्या की घटना में पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए टॉलीगंज में विरोध प्रदर्शन किया और कोलकाता प्रशासन से जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने कहा कि 16 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान कम से कम 5 अन्य बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। हम सभी जानते हैं कि बदलापुर, असम और मुजफ्फरनगर में क्या हुआ। मैं कोलकाता से हूं, इसलिए मैं कोलकाता प्रशासन से जवाबदेही की मांग करूंगा। आरजी कर घटना में शामिल सभी लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement

अभिनेता परमब्रत ने आगे कहा, ‘बलात्कार का कारण बनने वाली मानसिकता में एक व्यवस्थित बदलाव की जरूरत है। जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, वे ऐसा करेंगे। अगर प्रशासन यह कहना शुरू कर देता है कि सडक़ों पर विरोध करने वाले सभी लोग राजनीति से जुड़े हैं, तो यह सही नहीं हैज् हम यहां किसी राजनीतिक बैनर के तहत नहीं हैं। हम न्याय के लिए यहां हैं।’

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के कथित यौन उत्पीडऩ और हत्या के संबंध में शनिवार को रेजिडेंट डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के एक प्रतिनिधि डॉ. किंजल ने कहा कि उन्होंने मामले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सीबीआई से समय सीमा मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि समय सीमा निर्धारित करना संभव नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000