ब्रेकिंग न्यूज : रहस्यमयी बुखार से भाई- बहन की मौत, गांव में 15 और बीमार, दहशत – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : रहस्यमयी बुखार से भाई- बहन की मौत, गांव में 15 और बीमार, दहशत

लखीमपुर खीरी। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के गांव भावदा ग्रांट के भाई-बहन की बीमारी से मौत हो गई। मौत का कारण बुखार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी गांव में 15 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमार लोगों में हर उम्र के लोग शामिल हैं।

Advertisement

भावदा ग्रांट निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटी स्वाति की तबीयत खराब थी। शुक्रवार की शाम इलाज के लिए मितौली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस बीच बुखार से ग्रस्त उनके बेटे 12 वर्षीय उत्कर्ष की भी तबीयत बिगड़ गई। वे तुरंत उसे मितौली लाए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उत्कर्ष की मौत हो गई। उत्कर्ष के पिता प्रमोद ने बताया कि बेटी को कुछ दिन पहले बुखार आया था। बेटे की मौत की वजह उन्हें पता नहीं है। सगे भाई-बहन की मौत से गांव में कोहराम मचा है। इसके बाद मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली की टीम गांव पहुंची है।

Advertisement

गांव के संजय कुमार की सात वर्षीय पुत्री शालिनी, उनकी पत्नी पुष्पा को बुखार आ रहा है। पूनम (15), हिमांशु (7) पुत्र अनुज कुमार, प्रिया (10) पुत्री नीरज, सौरभ कुमार पुत्र रामप्रकाश, नेहा पत्नी सौरभ, मोहन (12) पुत्र राजेंद्र, सविता पुत्री कृपाल, नितिन, शिल्पी देवी पत्नी विकास, सीमा देवी, जितिन प्रसाद पुत्र रामसनेही और फूलमती पत्नी रामसनेही बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई अन्य लोग भी बीमार हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000