नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान – भारत केसरी टीवी

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कुल 74166 मतदाताओं ने किया मतदान, 79.04 प्रतिशत रहा मतदान

सोलन मदन शर्मा 10.07.2024

Advertisement

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के अंतर्गत आज नालागढ़ में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नालागढ़ में प्रातः से ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए लम्बी कतारें नज़र आई। नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 93,831 मतदाताओं में से 74166 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 36310 महिला, 37854 पुरूष व 02 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अंतिम जानकारी मिलने तक कुल मतदान लगभग 79.04 प्रतिशत रहा।
इससे पहले प्रातः 09.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 16.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 18.97 पुरूष मतदाता तथा 18.97 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
प्रातः 11.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 34.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 36.74 पुरूष मतदाता तथा 32.26 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
दोपहर 01.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 51.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 50.87 पुरूष मतदाता, 52.35 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सायं 03.00 बजे तक 63.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 62.67 पुरूष मतदाता, 64.83 महिला मतदाता तथा 33.33 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
सायं 05.00 बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 74.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 74.29 पुरूष मतदाता, 75.71 महिला मतदाता तथा 66.67 अन्य श्रेणी के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान समाप्त होने तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 79.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें 78.94 पुरूष, 79.15 महिला तथा 66.67 तृतीय लिंगी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000