मतदान के लिए युवाओं में उत्साह, बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं, देखें तस्वीरें – भारत केसरी टीवी

मतदान के लिए युवाओं में उत्साह, बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं, देखें तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए आज मतदान जारी है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में कांग्रेस से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। नालागढ़ में भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के बीच मुकाबला है।
यहां पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी भी चुनाव लड़ रहे हैं और कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। शाम 6:00 बजे तक मतदान जारी रहेगा।  मतदान के लिए युवाओं से लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000