30 वर्षों से लंबित पेंशन रिवीजन की मांग तेज, पीएनबी पेंशनर्स ने सरकार को चेताया – भारत केसरी टीवी

30 वर्षों से लंबित पेंशन रिवीजन की मांग तेज, पीएनबी पेंशनर्स ने सरकार को चेताया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स और रिटायरी एसोसिएशन सोलन तथा शिमला। सर्किल की आज जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन होटल पैरागॉन पैलेस में किया गया इसमें शिमला सोलन सिरमौर बिलासपुर ज़िलों के मेंबर्स ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता श्री जे पी शर्मा ने की. श्री रामस्वरूप शर्मा प्रधान सचिव हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन ने बताया कि बैठक को संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता श्री के डी खेड़ा जी एडवाइजर इन चीफ, श्री जे पी शर्मा ऑल इंडिया वर्किंग प्रेजिडेंट तथा स्टेट एसोसिएशन प्रधान श्री ओम प्रकाश पंवार, श्री बी एस नेगी सीनियर एडवाइजर, श्री विनोद भाटिया शिमला सर्किल के सचिव तथा अन्य नेताओं ने संबोधित किया जिसमें बैंक पेंशनर्स के लंबित ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई इन मुद्दों में से मुख्य इस प्रकार से हैं

Advertisement

बैंक पेंशनर्स की पेंशन रिवीजन का मामला पिछले 30 वर्षों से लंबित है 1995 में पेंशन स्कीम लागू की गई थी और तब से अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है 1995 में रिटायर्ड जनरल मैनेजर की पेंशन आज रिटायर हो रहे क्लर्क से भी कम है भारत सरकार के वित्त मंत्री ने भी करीब 6 साल पहले आश्वासन दिया था कि बैंक पेंशनर्स की इस लंबित उचित तथा न्याय पूर्ण मांग के लिए कदम उठाए जाएंगे परंतु आई बी ए तथा डी एफ एस आज भी इस विषय में चुप्पी तथा टालमटोल वाला ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं बैंकों में पिछले तीन सेटलमेंट 2012, 2017 और 2022 में पेंशनर्स के साथ घोर अन्याय और धोखा होता रहा है इन सेट्लमेंट्स में जो भी बढ़ोतरी वेतन में दी गई उसका करीब 40 से 50 प्रतिशत स्पेशल अलाउंस के रूप में दिया गया और यह स्पेशल अलाउंस रिटायरमेंट बेनिफिट जैसे पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए गणना में नहीं लिया जाता ऐसे प्रावधान किसी सरकार या संस्था में नहीं है यह पेंशनर्स का बहुत नुकसान करता है और पेंशन और ग्रेच्युटी को घटा देता है

इसकी अतिरिक्त एक्स ग्रेशिया राशि का वार्षिक रिव्यू पिछले 2 सालों से नहीं हो रहा है जिससे यह राशि बढ़ नहीं रही है सभी पेंशनर्स का डी ए फार्मूला एक सा नहीं है जिससे पुराने पेंशनर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है भारत सरकार से अनुरोध है कि हमारी उपरोक्त मांगों का शीघ्र निपटारा करें ताकि बैंक रिटायरी के साथ न्याय हो सके यदि हमारी न्याय पूर्ण मांगों को नहीं माना गया तो हम अपनी संस्था के निर्देश अनुसार धरना प्रदर्शन और अन्य कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे बैठक के अंत में श्री अनिल सचदेवा जी ने सभी सहभागियों का धन्यवाद किया और मीटिंग के सफल आयोजन के लिए आयोजकों व अन्य सभी साथयों का आभार व्यक्त किया I

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000