नेपाल में नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, रेस्क्यू टीम ने बचाए, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका – भारत केसरी टीवी

नेपाल में नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, रेस्क्यू टीम ने बचाए, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाए, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ के नौ दिन बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा निकाल पाने में सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के ही रहने वाले हैं। बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के भीतर से इनसानी आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग में दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज करते हुए दोनों को सकुशल बाहर निकाल पाने में सफलता मिली। बचाव अभियान से जुड़े एक्सपट्र्स के मुताबिक, करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के गहरे हिस्सों में हवा और सांस लेने लायक ऑक्सीजन मौजूद थी। इसके अलावा वहां जमा पानी भी था, जिससे संभवत: दोनों कर्मचारियों को इतने लंबे समय तक जीवित रहने में मदद मिली। बता दें कि बाढ़ से नेपाल में 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं।

अब तक 1,282 लोगों के शव मिल चुक हैं, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इसी बीच, मौत को धोखा देने वाले 30 वर्षीय संजय शाह ने बताया कि वह आपदा के बाद से लगातार महामंत्र का जाप करते रहे और भगवान से अपनी जान बचाने की प्रार्थना करते रहे। शाह के मुताबिक, खतरे की चेतावनी मिलते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी थी। वह अकेले भागकर अपने साथियों को छोडऩा नहीं चाहते थे,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000