पुलिस ने परवानू मे लोगो के घरों से पानी के मीटर चोरी करने का किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

पुलिस ने परवानू मे लोगो के घरों से पानी के मीटर चोरी करने का किया गिरफ्तार

सोलन मदन शर्मा 20-6-2024

Advertisement

दिनाक 19-06-2024 को श्री लखविन्द्र सिंह निवासी से०-01 परवाणू तह० कसौली जिला सोलन हि०प्र० ने पुलिस थाना परवाणु में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 17-06-2024 को दोपहर के समय इसका पानी का मीटर चोरी हो गया था उसके उपरान्त इसने दिनाक 18-06-2024 को हिमुडा के माध्यम से पानी का नया मीटर लगाया जो भी दिनाक 19-06-2024 को कोई नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जब इसने अपने तौर पर पता किया तो इसके पडौस में रहने वाले सजीव कुमार व चादना जी के मीटर भी चोरी हुये है। इससे पहले भी पानी के कई मीटर अन्य जगहों से चोरी हुये हैं । जिस पर पुलिस थाना परवाणू में चोरी की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया । मामले की जाय के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी *रोहित कुमार पुत्र श्री विरेश निवासी गाव अंगेटी डा०खा० नारायणी तह० मिल्सी जिला बदायु यु०पी० हाल रिहायिश से0-04 परवाणू तह० कसौली जिला सोलन हि०प्र०* दिनाक 19-06-2024 को गिरफतार किया गया । आरोपी के कब्जा से 05 पानी के मीटर व एक चाबी जिससे यह मीटर खोलने के लिये इस्तेमाल करता था ब्रामद किये गये है। जाँच के दौरान पाया गया कि इस आरोपी ने परवाणू क्षेत्र से 60 से ज्यादा पानी के मीटर चोरी किये है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि यह आरोपी चोरी किये गये पानी के मीटरों को 300/-रु. प्रति किलो के हिसाब से आगे कबाड़ियों को बेच देता था। परवाणु क्षेत्र से पानी के मीटरों की चोरी के सन्दर्भ में कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी जिस पर परवाणू पुलिस काफी समय से मीटर चोरों की तलाश कर रही थी । उक्त चोरी हुये मीटरों में भी इसी आरोपी का हाथ होना पाया गया । यह आरोपी परवाणू क्षेत्र में पेंटर का काम करता है । आरोपी को आज दिनांक 20-06-2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा । अभियोग की जांच जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000