ब्रेकिंग न्यूज: कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज: कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। जाने-माने कवि और रामकथा वाचक डॉक्टर कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी को गंभीरता से लेते हुए कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे ने इंदिरापुरम थाने में इसकी FIR दर्ज कराई है। यह धमकी 7 सितंबर को को फोन पर दी गई थी, उस समय डॉक्टर विश्वास सिंगापुर में रामकथा कर रहे थे। मामला दर्ज कर पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रवीण पांडे ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर की शाम 6:02 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कॉल करने वाले का नंबर भी पुलिस को बताया है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने बहुत ही अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। प्रवीण पांडे ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

प्रवीण पांडे ने बताया कि डॉक्टर कुमार विश्वास एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। उनकी सार्वजनिक छवि के कारण उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। इस प्रकार की धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि कॉलर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कॉल को ट्रेस करने और आरोपी को पकड़ने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000