भारत केसरी टीवी

  1. शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 19.04.2026

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हाल ही में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। घोषित किए गए 71 ब्लॉक अध्यक्षों में एक भी महिला को स्थान न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति क्या सोच और प्राथमिकताएँ हैं।

Advertisement

इसी संदर्भ में केंद्र स्तर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कांग्रेस का रवैया भी सवालों के घेरे में रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाली पार्टी का व्यवहार उसके कथनों से मेल नहीं खाता।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 71 ब्लॉक अध्यक्षों में से एक भी महिला को न चुनना, महिलाओं के प्रति उपेक्षापूर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब चुनावों के समय महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं।

महिलाओं से ₹1500-₹1500 रुपये देने के नाम पर फॉर्म भरवाना भी इसी का एक उदाहरण है, जो केवल आश्वासन तक सीमित रह गया है। यह महिलाओं के विश्वास के साथ छल के समान है।

आने वाले समय में महिलाएँ इस प्रकार की नीतियों और व्यवहार का कड़ा जवाब देंगी और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगी।

अभिषेक ठाकुर

सोलन जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000