*इलेक्ट्रिक बसों से HRTC को नुकसान, खराब बसें बन रही कबाड़, कलपुर्जे न मिलने से बढ़ी दिक्कत* – भारत केसरी टीवी

*इलेक्ट्रिक बसों से HRTC को नुकसान, खराब बसें बन रही कबाड़, कलपुर्जे न मिलने से बढ़ी दिक्कत*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

प्रदेश में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल बसें विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रही हैं। इन बसों में यात्रा करना न कोई पसंद कर रहा है और न ही यह बसें ज्यादा चल पा रही हैं। आए दिन इन बसों के खराब होने की सूचना विभाग को मिल रही है। आलम यह है कि जो बसें खराब हुई हैं, उन्हें काफी समय से ठीक तक नहीं किया गया है। इन बसों के कलपुर्जे ही नहीं मिल रहे हैं। इन वाहनों को चलाने वाले चालकों का भी कहना है कि यदि अधिक चढ़ाई हो, तो ये बसें सडक़ में ही रुक जाती हैं। वहीं हल्की तकनीकी खराबी के चलते भी ये बसें खड़ी हो जाती हैं, जबकि डीजल बसों के कलपुर्जे कहीं भी आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार ‘ग्रीन हिमाचल, क्लीन हिमाचल’ के तहत शहर में इलेक्ट्रिकल बसें लाने जा रही है।

Advertisement

इन बसों की बारीकी से जांच भी होने वाली है। वहीं, पुरानी बसों की बात करें, तो अधिकतर बसें कबाड़ बन गई हैं। शिमला डीपों की बात करें तो यहां पर करीब 20 इलेक्ट्रिकल बसें खड़ी हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि इलेक्ट्रिक बसों के ज्यादातर कलपुर्जें दूसरे देशों से मंगवाए जाते हैं। इसको देखते हुए अब एचआरटीसी निजी कंपनियों के साथ वार्षिक आधार पर बसों की मरम्मत को लेकर करार करने पर भी विचार कर रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000