27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना कारण — सपरून पुलिस जांच में जुटी – भारत केसरी टीवी

27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना कारण — सपरून पुलिस जांच में जुटी

सोलन, मदन शर्मा 16 मई 2025 —

Advertisement

पुलिस चौकी सपरून को आज एक दुःखद सूचना मिली कि रबौण (सपरून) क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही सपरून पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव मृत अवस्था में पाया गया। मृतका की पहचान निशा पुत्री श्री परदेसी, निवासी नेपाल, हाल रिहायश रबौण, डाकघर सपरून, जिला सोलन (उम्र 27 वर्ष) के रूप में की गई है।

Advertisement

प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी भी तरह की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। जिस चुन्नी से फांसी लगाई गई थी, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से बयान भी दर्ज किए गए हैं।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशा पिछले 10-15 वर्षों से मानसिक रूप से परेशान और बीमार चल रही थी। इसी वजह से वह अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी और कई बार उसे तलाश करना मुश्किल हो जाता था। 16 मई को जब परिजन बाजार गए थे, तभी उसने अकेले का मौका देखकर खुदकुशी कर ली।

अब तक की जांच में कोई साजिश या संदेह सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि हर पहलू की पुष्टि की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000