लोक भवन में पहली बार हरियाली तीज का भव्य आयोजन, नारी शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का दिखा संगम – भारत केसरी टीवी

लोक भवन में पहली बार हरियाली तीज का भव्य आयोजन, नारी शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का दिखा संगम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,। लोक भवन के दरबार हॉल में पहली बार हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और लोक परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। यह आयोजन लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता की पहल पर किया गया।

Advertisement

 

महिला कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देश की समृद्ध लोक परंपराओं और हरियाली तीज की सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर नागरिक समाज से जुड़ी महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाद में राज्यपाल कविंदर गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए और प्रतिभागी महिलाओं व अतिथियों से संवाद किया।

 

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए लेडी गवर्नर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक होने के साथ प्रेम, विश्वास, समर्पण और पारिवारिक सौहार्द का संदेश देता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश का विकास उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहार और लोक परंपराएं हमारी सभ्यतागत पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।

 

राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ देश की विविधता का उत्सव मनाते हुए सांस्कृतिक संबंधों, आपसी समझ और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं, मेलों और त्योहारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

 

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरियाली तीज की भावना लोगों को वनों की रक्षा, जल संरक्षण और हिमाचल प्रदेश की हरित संपदा को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करनी चाहिए।

 

राज्यपाल ने हरियाली तीज को नारी शक्ति का पर्व बताते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और परंपराओं में महिलाओं को शक्ति, करुणा, रचनात्मकता और दृढ़ता का प्रतीक माना गया है। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने तथा देश के विकास में समान रूप से भागीदारी करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने सभी महिलाओं, कलाकारों, अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोक भवन में आयोजित यह पहला हरियाली तीज समारोह आने वाले वर्षों में एक वार्षिक परंपरा का रूप लेगा और सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सौहार्द तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा।

 

इस अवसर पर राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रतिभागी महिलाओं और अतिथियों को पौधे भी वितरित किए। समारोह का समापन पौधरोपण कार्यक्रम के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000