24 घंटे में दूसरी बार PM की अपील, तेल बचाएं, पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर असर – भारत केसरी टीवी

24 घंटे में दूसरी बार PM की अपील, तेल बचाएं, पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर असर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*24 घंटे में दूसरी बार तेल बचाने की अपील, PM बोले, पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर भी असर, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी*

 

वडोदरा में पीएम बोले; पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर भी असर, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंट में लगातार दूसरी बार देशवासियों से तेल की बचत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि तेल की बचत अब हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पूरी दुनिया अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना महामारी, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सबका असर भारत पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को इस दशक के बड़े संकटों में से एक बताते हुए कहा कि जब देशवासियों ने मिलकर कोरोना का सामना किया, तो इस चुनौती से भी हम अवश्य पार पा लेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि आम लोगों पर इसका कम से कम प्रभाव पड़े, लेकिन इस समय जनभागीदारी बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पूरी दुनिया लगातार अस्थिरता और संकटों से गुजर रही है। पहले कोविड-19 महामारी का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सभी परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर कोविड महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट था, तो पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से बनी स्थिति इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक है। हमने मिलकर कोविड का सामना किया था, ठीक उसी तरह इस संकट से भी हम अवश्य पार पा लेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000