33 साल के होमगार्ड भी पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, CM के निर्देश पर मिली पांच साल की छूट. – भारत केसरी टीवी

33 साल के होमगार्ड भी पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, CM के निर्देश पर मिली पांच साल की छूट.

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल सरकार ने पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर होमगार्ड जवानों के लिए पुलिस भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है। इस तरह पुलिस भर्ती में जाने के इच्छुक होमगार्ड जवानों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से पुलिस में इस तरह की भर्ती नहीं हुई थी। ऐसे में कई होमगार्ड जवान निर्धारित आयु सीमा पार करने के कारण पुलिस भर्ती के अवसर से वंचित हो सकते थे। सरकार के निर्णय से अब ऐसे जवानों को पुलिस विभाग में सेवाएं देने के लिए आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा। सरकार के इस फैसले को होमगार्ड जवानों की लंबे समय से चली आ रही मांग से जोडक़र देखा जा रहा है। आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलने से प्रदेश के सैकड़ों होमगार्ड जवान पुलिस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे।

इससे उन जवानों को विशेष लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से होमगार्ड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और पुलिस विभाग में नियमित सेवा का अवसर तलाश रहे हैं। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने होमगार्ड जवानों के लिए आयु सीमा में छूट देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने इसे युवाओं और होमगार्ड जवानों के हित में महत्त्वपूर्ण फैसला बताया। पुलिस भर्ती में लंबे अंतराल को देखते हुए आयु सीमा में यह छूट महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। होमगार्ड जवान पहले से ही कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अन्य पुलिस संबंधी ड्यूटी में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करते हैं। ऐसे में पुलिस भर्ती में उन्हें अतिरिक्त आयु सीमा का लाभ मिलने से वर्षों से सेवा दे रहे जवानों को अपने अनुभव का उपयोग करते हुए पुलिस बल का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000