विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण – भारत केसरी टीवी

विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में किया विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

[ मदन शर्मा]

Advertisement

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का कार्य चल रहा है, जिनके कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है और अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुन्नी से खैरा व लुहरी तक 200 करोड़ रुपए से मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और जब विकास कार्य होता है तो लोगों को कुछ कठिनाईओं का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि चेबड़ी क्षेत्र को पहले सुन्नी से होकर बस जाती थी वो अब केदारघाट से होकर जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक और बस की बहाली के भी निर्देश दिए हैं। शटल बस सेवा कांट्रेक्टर के माध्यम से चलाई जाएगी जिससे लोगों को दोनों तरफ आने जाने में सुविधा मिलेगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि थली पुल का कार्य भी प्रगति पर है और इस पुल के लिए हाल ही में उनके द्वारा 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। यह पुल सितंबर, 2026 के अंत तक चालू कर दिया जायेगा जिससे लोग इस पुल से शकराह के लिए आवाजाही कर सकेंगे।

 

25 करोड़ से बन रही सुन्नी को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने की परियोजना

उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने का सपना पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का था जिसको पूरा करने के उद्देश्य से वाटर सप्लाई स्कीम (WSS) सुन्नी के ऑग्मेंटेशन का कार्य किया जा रहा है। इस योजना पर लगभग 25 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस योजना को पहले 15 लाख एमएलडी की क्षमता के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना लगभग 99 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और आगामी 2 माह के भीतर मुख्यमंत्री को सुन्नी लाया जायेगा और इस परियोजना का शुभारम्भ करवा कर लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के माध्यम से सुन्नी क्षेत्र में आगामी आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति ढांचे को मजबूत किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सतलुज नदी, घराट नाला के समीप से जल उठाकर सुन्नी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। योजना की अंतिम जल आवश्यकता 2.53 एमएलडी निर्धारित की गई है तथा इसमें जल उठाने एवं आपूर्ति के लिए दो पंपिंग स्टेज प्रस्तावित हैं। योजना के तहत 8.50 लाख लीटर क्षमता का एक डिलीवरी टैंक भी निर्मित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुन्नी क्षेत्र में व्यापक वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा। यह योजना सुन्नी क्षेत्र में बढ़ती पेयजल आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के क्रियान्वयन से जलापूर्ति प्रणाली की क्षमता में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के लोगों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अधिक बेहतर और विश्वसनीय पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

2.5 करोड़ से बन रहा पुस्तकालय

उन्होंने बताया कि सुन्नी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लगभग 2 करोड़ 52 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों को अध्ययन एवं पठन-पाठन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष मार्च माह तक इस पुस्तकालय का कार्य पूरा हो जायेगा।

प्रस्तावित पुस्तकालय भवन के भूतल में वरिष्ठ नागरिक कक्ष, कैंटीन, कार्यालय, पेंट्री, रसोई, स्टोर तथा शौचालयों की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय का भी प्रावधान किया गया है। प्रथम तल पर रीडिंग हॉल तथा महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा होगी, जबकि द्वितीय तल पर रीडिंग हॉल और पुरुषों के लिए भी शौचालय का प्रावधान है।

इस पुस्तकालय भवन के निर्माण से सुन्नी क्षेत्र में अध्ययन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा विकसित होगी तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। भवन में रीडिंग हॉल सहित विभिन्न सुविधाओं के प्रावधान से क्षेत्रवासियों को एक उपयोगी सार्वजनिक अध्ययन केंद्र प्राप्त होगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उनके लिए पहले भी पूरा सहयोग दिया है और आगे भी पूर्ण सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

25 करोड़ से कॉलेज के साथ बनेगी पार्किंग

शहरी विकास मंत्री ने बताया कि कॉलेज के साथ पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से दिल्ली में मुलाक़ात कर इस विषय को उठाया था और बहुत जल्द इसकी स्वीकृति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की लागत से यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट कॉलेज के साथ बनेगा जिसमें पार्किंग और दुकानें आदि का निर्माण किया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000