उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने बी.पी.एल. परिवारों के साथ किया संवाद

[ मदन शर्मा]

Advertisement

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान अहम होता है। मनमोहन शर्मा आज विकास खण्ड धर्मपुर में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक नागरिक की शिकायत एवं मांग को गंभीरता से निपटाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थियों को संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की कार्यवाही रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित बनाएं।

उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशासन और बी.पी.एल. परिवारों के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मनमोहन शर्मा ने बी.पी.एल. परिवारों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को विस्तार पूर्वक सुना और अधिकारियों को शीघ्र इनके निपटान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को आवास, रोज़गार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, श्रम कल्याण तथा अन्य सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कार्यकारी खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर रामस्वरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व संबंधित पंचायत सचिव व प्रतिभागी उपस्थित

थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000