पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना से हुई क्षति की आपूर्ति के लिए करें आवेदन – उपायुक्त श्रमिकों को अनुग्रह भुगतान हेतु बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना से हुई क्षति की आपूर्ति के लिए करें आवेदन – उपायुक्त श्रमिकों को अनुग्रह भुगतान हेतु बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला, 05 जुलाई, 2024

Advertisement

पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना से हुई क्षति की आपूर्ति के लिए करें आवेदन – उपायुक्त
श्रमिकों को अनुग्रह भुगतान हेतु बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

Advertisement

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को अनुग्रह भुगतान हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में 1 लाख 55 हजार 851 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण किया है, जिसमें से अभी तक एक पंजीकृत श्रमिक द्वारा दुर्घटना से हुई क्षति के संदर्भ में अनुदान के लिए आवेदन किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में जल्द से जल्द अनुदान राशि वितरित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

आकस्मिक मृत्यु एवं विकलांगता पर मिलेगा लाभ
उपायुक्त ने कहा कि योजना के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर श्रमिक को दो लाख रुपये तक का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दोनों हाथ, दोनों आंखें एवं दोनों पांव की अपूर्णीय क्षति पर दो लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है तथा अन्य विकलांगता पर एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

Advertisement

31 अगस्त, 2024 से पहले करें आवेदन
उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2022 से पूर्व ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु एवं विकलांगता का यदि कोई मामला है तो अपना आवेदन 31 अगस्त, 2024 से पहले जमा कर सकते हैं ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा सके।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अनुपम कश्यप ने कहा कि किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर आपूर्ति हेतु आवेदन के साथ आधार नम्बर, यूएएन कार्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृत्यु के कारण का चिकित्सा प्रमाण-पत्र, एफआईआर, पोस्टम मार्टम रिर्पोट आदि दस्तोवज़ चाहिए होंगे तथा विकलांगता के मामले में आधार नम्बर, यूएएन कार्ड, अस्पताल रिकाॅर्ड, विकलांगता प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज़ जरूरी रहेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, कार्यकारी जिला श्रम अधिकारी सतीश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000