पंचायत चुनाव के महादंगल के लिए सज गया मैदान, इस दिन से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव के महादंगल के लिए सज गया मैदान, इस दिन से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के महादंगल के लिए पूरे प्रदेश में चुनावी मैदान अब पूरी तरह से सज गया है। चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय एक लाख से अधिक उम्मीदवार चुनावी महादंगल में चुनावी ताल ठोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा ने हालांकि प्रदेश में करीब सभी जिलो में जिला परिषद के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है और कांग्रेस भी इस चुनाव में अपने दावेदारों की सूची तैयार कर चुकि है। राज्य में 3754 पंचायतो में इस बार 31182 पदों के लिए यह चुनाव होने जा रहे हैं। शहरी निकाय के चुनाव के साथ ही पंचायत के चुनावों का शोर प्रदेश में चारो ओर सुनाई दे रहा है। राज्य में 7 मई से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में राज्य में एक पद के लिए तीन से चार उम्मीदवार सामान्य रूप से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

Advertisement

चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की बात की जाए तो एक लाख के करीब प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनावी दंगल में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रदेश में पंचायत चुनाव में इस बार 50 लाख 79 हजार मतदाता मतदान करेंगे। राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरण में होने जा रहे हैं। 7, 8 व 11 मई को नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं 12 मई को नामांकन जांच होगी। नाम वापस लेने का समय 14 व 15 मई को रहेगा। 15 मई को नाम वापसी के तुरंत बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापिस ले सकते हैं। राज्य में 26 मई को प्रथम चरण का मतदान, 28 मई को द्वितीय और 30 मई को तृतीय चरण का मतदान होगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000