20 अप्रैल से प्रदेशभर के स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट कैंप शुरू, बच्चों के लिए अनिवार्य – भारत केसरी टीवी

20 अप्रैल से प्रदेशभर के स्कूलों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट कैंप शुरू, बच्चों के लिए अनिवार्य

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के सहयोग से 20 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित करेगा।

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करना है, जिन्होंने 5 वर्ष या 15 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन आयु वर्गों पर बच्चों को अपनी बायोमेट्रिक जानकारी—फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो—अपडेट करवाना आवश्यक होता है, ताकि आधार की वैधता और सटीकता बनी रहे।

उन्होंने बताया कि ये कैंप जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से राज्यभर के स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय पर अपडेट प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्कूल प्रशासन और कैंप टीम का सहयोग करें।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चे अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर (यदि संभव हो) और आवश्यकता पड़ने पर अभिभावक/संरक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर निर्धारित समय के भीतर अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में आधार आधारित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000