भारत की ओर बढ़ता ‘दितवाह’ तूफान: श्रीलंका में तबाही, दक्षिण भारत में अलर्ट—उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद – भारत केसरी टीवी

भारत की ओर बढ़ता ‘दितवाह’ तूफान: श्रीलंका में तबाही, दक्षिण भारत में अलर्ट—उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

तमिलनाडु से हिमाचल तक के मौसम पर पड़ेगा असर, तटीय इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं
फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल कालेज में परीक्षाएं स्थगित
कोलंबो एयरपोर्ट पर 300 भारतीय यात्री फंसे
श्रीलंका में अभी तक 132 लोगों की मौत, 176 लापता
श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। श्रीलंका की सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को बताया है कि दितवाह की वजह से आई भारी बाढ़ और मिट्टी धंसने से हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढक़र 132 हो गई है। वहीं, 176 लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कई इलाकों तक राहत कर्मी नहीं पहुंच सके हैं। श्रीलंका में करीब 78,000 से ज्यादा लोग तूफान की वजह से बेघर हो गए हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने हाल ही में पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत की ओर बढ़ रहे साइक्लोन के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है।
इसके चलते तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुड्डुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुड्डुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कालेज सोमवार तक बंद रहेंगे।

Advertisement

 

Advertisement

 

#CycloneDitwah #WeatherAlert #IndiaStormUpdate #SriLankaFloods #SouthIndiaRains #TNWeather #PuducherryUpdate #AndhraPradeshWeather #DisasterAlert

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000